पेरिस: संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को जारी एक आकलन रिपोर्ट में कहा कि मानवता उसी प्राकृतिक दुनिया को तेजी से नष्ट कर रही है, जिस पर उसकी समृद्धि और अंतत: उसका अस्तित्व टिका है। 450 विशेषज्ञों द्वारा तैयार ‘समरी फॉर पॉलिसीमेकर’ रिपोर्ट को 132 देशों की एक बैठक में मान्यता दी गई। बैठक की अध्यक्षता करने वाले रॉबर्ट वाटसन ने कहा कि वनों, महासागरों, भूमि और वायु के दशकों से हो रहे दोहन और उन्हें जहरीला बनाए जाने के कारण हुए बदलावों ने दुनिया को खतरे में डाल दिया है।from India TV: world Feed http://bit.ly/2vHU2dk



No comments:
Post a Comment