नई दिल्ली। चीन की बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने ऐलान किया है कि वह 15 मई को चीन की राजधानी बीजिंग में अपना नया फ्लैगशिप रियलमी एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इस लॉन्च के साथ ही कंपनी चीनी मार्केट में भी कदम रखेगी। चीनी बाजार में रियलमी एक्स के साथ रियलमी एक्स यूथ एडिशन को भी लॉन्च किया जाएगा। रियलमी एक्स यूथ एडिशन वाकई में रियलमी 3 प्रो का ही दूसरा नाम है। रियलमी एक्स को भारतीय बाजार में भी पेश करने की जानकारी सामने आई है।from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2ZXHKLS



No comments:
Post a Comment