नई दिल्ली: आज श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी है। साथ ही रविवार का भी दिन है। एकादशी तिथि कल यानी 27 जुलाई की शाम 7 बजकर 46 मिनट से शुरू हुई थी और आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज कामका या कामदा एकादशी का व्रत है। मान्यता है कि इस एकादशी का उपवास करने से संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही आज रोहिणी नक्षत्र भी है, जो शाम 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। लिहाजा इस नक्षत्र में जन्में जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव ज्यादा रहेगा। रोहिणी नक्षत्र के साथ ही आज ध्रुव योग भी है, जो आज पूरा दिन और पूरी रात और कल सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस योग में किसी भी स्थिरकारी जैसे भवन का निर्माण या इमारत बनाई जाए तो वह मजबूत बनती है, लेकिन अस्थिर काम जैसे गाड़ी या वाहन लेना इस योग में सही नहीं माना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार आपका कैसा बीतेगा रविवार का दिन।from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2GykE6n



No comments:
Post a Comment