Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Search Anything

Friday, 20 December 2019

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, रेल और वायु परिवहन कोहरे से प्रभावित

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुल्लू में भारी बर्फबारी की वजह से एनएच पर बर्फ की ढेर लग गई जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया है। मनाली से सोलंग नाला को जाने वाली सड़क पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं श्रीनगर में कल से ही बर्फबारी और बारिश जारी है जिसकी वजह से घरों से निकलना दूभर हो गया है। आज भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे से कम हुई दृश्यता के चलते कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और रेल सेवाएं बाधित हो गईं। 

from India TV: india Feed https://ift.tt/2Mwh3Jl

No comments:

Post a Comment

MAIN MENU