Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर-पूर्व दिशा सबसे श्रेष्ठ है। आप उत्तर या पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा घर के मध्य भाग में भी तुलसी का पौधा लगाना शुभ फलदायी होती है। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी बना रहता है, लेकिन ध्यान देने की बात ये है कि घर की या किसी अन्य जगह की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मकता का संचार होता है। अतः दिशाओं का ध्यान रखते हुए तुलसी का पौधा लगाने से सब अच्छा ही अच्छा होगा।from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/34JKvS0



No comments:
Post a Comment