नई दिल्ली। ईरान में जारी तनातनी के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। मंगलवार सुबह हुई बातचीत में पीएम मोदी ने देशवासियों की ओर से प्रेजिडेंट ट्रंप और उनके परिवार के साथ अमेरिका के नागरिकों को भी नए साल की बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत की जानकारी देते हुए पीएमओ ने बताया कि पीएम ने दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।from India TV: india Feed https://ift.tt/2QvG5dZ



No comments:
Post a Comment