Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Search Anything

Saturday, 4 January 2020

सूर्य पूजा के लिए आज का दिन सबसे श्रेष्ठ, राशिनुसार ये उपाय करके करें हर इत्छा पूरी

आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शाम्ब दशमी के रूप में मनाया जाता है। लिहाज़ा आज शाम्ब दशमी मनाई जायेगी। यह त्योहार विषेश रूप से भारत के उड़ीसा राज्य में मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार शाम्ब भगवान कृष्ण के पुत्र थे और वह कुष्ठ रोग यानी त्वचा के रोग से पीड़ित थे। अपने इस रोग से निजात पाने के लिये उन्होंने उड़ीसा के कोणार्क मंदिर के पास 12 वर्षों तक भगवान सूर्य देव की तपस्या की थी। शाम्ब की तपस्या से खुश होकर सूर्य देव ने आशीर्वाद स्वरूप उनका रोग ठीक कर दिया था।  शाम्ब दशमी के दिन जो माताएं भगवान भास्कर यानी सूर्य देव की पूजा करती हैं और उनके निमित्त कुछ उपायों का पालन करतीं है उनके बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आपको बता दूं की भगवान भास्कर यानी सूर्यदेव की साधना-आराधना का अक्षय फल मिलता है 

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2ZPGvi4

No comments:

Post a Comment

MAIN MENU