मैड्रिड। विश्व पर्यटन संगठन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 2020 में 20 से 30 प्रतिशत की कमी आने और लाखों की संख्या में नौकरियां जाने के आसार हैं। कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए दुनियाभर में यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के छह मार्च को किए गए आकलन में सीधे एक से तीन प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।
संयुक्त राष्ट्र की पर्यटन इकाई ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में इस गिरावट से इस क्षेत्र को 300 से 450 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान है। यह 2019 की 1,500 अरब डॉलर की क्षेत्र की कमाई का करीब एक तिहाई हिस्सा है। विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली ने कहा कोरोन वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला क्षेत्र पर्यटन ही है। स्पष्ट है कि क्षेत्र में लाखों लोगों का रोजगार जोखिम में है।
from India TV: paisa Feed https://ift.tt/2wyHole



No comments:
Post a Comment