नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 12 अप्रैल सुबह 8 बजे तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या 8,356 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना पॉजीटिव के 909 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस से अबतक 273 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 715 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
34 deaths and 909 new cases reported in last 24 hours; India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 8356 (including 7367 active cases, 716 cured/discharged/migrated and 273 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/3S1UvXQ1Hc
— ANI (@ANI) April 12, 2020
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत हुई है और 909 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है (इसमें 7367 सक्रिय मामले, 716 ठीक/ डिस्चार्ज हो चुके मामले और 273 मौतें शामिल हैं)।
from India TV: india Feed https://ift.tt/3ecD0cp



No comments:
Post a Comment