इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1,952 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 18,770 हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि महामारी से पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई और साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 432 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि 4,715 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। उसने कहा कि शुक्रवार को एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 1,952 नए मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में हुई 9,164 लोगों की जांच
अधिकारियों ने हालांकि कहा कि ये आंकडे चौंकाने वाले नहीं हैं क्योंकि संक्रमण के मामलों की जांच बढ़ाई गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,164 जांच परीक्षणों सहित देश में अब तक 1,93,859 जांच परीक्षण किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉक्टर जफर मिर्जा ने संवाददाताओं को बताया कि पाकिस्तान जांच की अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस नियंत्रण में है और इससे मरने वालों की दर भी कम है।
सबसे ज्यादा 6854 मामले सिंध में
मिर्जा ने कहा,‘अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में मृत्यु दर अब भी कम है और अगर हम पूरे विश्व के हालात देखें तो यह उनके मुकाबले बेहद कम है। अगर आप खुद अपना ध्यान रखते हैं तो यह तय है कि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।’ देश में संक्रमण के कुल 18,770 मामलों में पंजाब प्रांत में 6,854, सिंध में 7,102 खैबर पख्तूनख्वा में 2,907, बलूचिस्तान में 1,136, इस्लामाबाद में 365, गिलगित-बाल्तिस्तान में 340 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 66 मामले हैं।
पीएम ने कहा, 81 अरब रुपये बांटे
इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने महामारी से नौकरी गंवाने वालों के लिए नकदी कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बरतने के लिए वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। खान ने नकदी योजना एहसास की शुरुआत करते हुए कहा,‘अब तक 81अरब रुपये लोगों में बांटे जा चुके हैं। इस प्रक्रिया की मैं खुद निगरानी कर रहा हूं।’ इस दौरान उन्होंने रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना की है।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे मिशुस्तिन
मिशुस्तिन हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। खान ने ट्वीट किया,‘रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के शीध्र स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। कोरोना वायरस साझा चुनौती है और इस चुनौती से निपटने में हम अपने रूसी मित्रों के साथ हैं।’
from India TV: world Feed https://ift.tt/2z5DfWu



No comments:
Post a Comment