Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Search Anything

Saturday, 2 May 2020

जम्मू कश्मीर: हंदवाड़ा एन्काउंटर में सेना के कर्नल और मेजर सहित 5 शहीद, दो आतंकी भी ढेर

Handwara Encounter Image Source : PTI/FILE

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में शनिवार से जारी एक भीषण एन्काउंटर में भारतीय सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। हंदवाड़ा में आतंकियों से मुकाबला करते हुए सेना की 21 राष्ट्रीय रायफल के एक कर्नल रैंक के कमांडिंग आफिसर, एक मेजर और दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी इस कार्रवाई के दौरान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भीषण मुठभेड़ में दो आतंकी भी ढेर किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक यह आपरेशन फिलहाल जारी है।

बताया जा रहा है कि 21 राष्ट्रीय रायफल का एक दल बंधकों को छुड़ाने के लिए एक घर में घुसा था। तभी आतंकियों ने उनपर हमला बो लिया। इस हमले में सेना के 4 और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। हालांकि सेना ने इस घर में फंसे आाम नागरिकों को सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि शहीद होने वाले 21 राष्ट्रीय रायफल के कमांडिंग आफिसर का नाम कर्नल आशुतोष शर्मा है। वे इससे पहले भी कई सफल अभियानों का ने​तृत्व कर चुके हैं। 



from India TV: india Feed https://ift.tt/2SuuNHm

No comments:

Post a Comment

MAIN MENU