तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तल्खी लगातार बढ़ती ही जा रही है जिसके चलते पूरे क्षेत्र में तनाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के दबाव और अपमान के आगे नहीं झुकेगा। आपको बता दें कि अमेरिका ने हाल में खामेनेई और उनके सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। तेहरान में लोगों को संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा, ‘ईरानी लोग गरिमा, स्वतंत्रता और प्रगति चाहते हैं। इसलिए क्रूर दुश्मनों के दबाव से ईरानियों को फर्क नहीं पड़ता है।’from India TV: world Feed https://ift.tt/2YfuFw9



No comments:
Post a Comment