Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Search Anything

Thursday, 27 June 2019

G-20 Summit LIVE: जापान में हुई मोदी-ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर की पीएम की तारीफ

वॉशिंगटन: जापान के ओसाका में G-20 शिखर सम्मेलन से इतर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के प्रमुख मुद्दे ईरान, 5जी, द्विपक्षीय संबंध, रक्षा और व्यापार रहे। आपको बता दें कि ओसाका आने से पहले ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर नाखुशी जाहिर की थी। इससे पहले मोदी, ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच मुलाकात हुई थी। इन तीनों के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई थी। इस मौके पर ट्रंप ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों में जीत के लिए बधाई भी दी।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2xejN5S

No comments:

Post a Comment

MAIN MENU