Sawan Shivratri 2019: आज सावन महीने की शिवरात्रि भी है। यही कारण है कि आज का दिन शिव आराधना के लिए और भी विशेष हो गया है। सावन की शिवरात्रि पर शिव की भक्ति में रमे कांवड़िए कांवड़ के जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और भोलेनाथ भी उनका उद्धार करते हैं। फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। तो वही सावन महीना शिव का सबसे प्रिय है। लिहाज़ा इस पूरे माह शिव से जुड़े सभी दिन और सभी चीज़ें भी विशेष बन जाती हैं। इसीलिए सावन महीने की शिवरात्रि भी अत्यंत शुभ फलदायी मानी जाती है। अगर आज आप ज्यादा ताम झाम ना भी करके केवल एक लोटा जल भी शिवलिंग पर अर्पित कर देंगे तो आपको इसका शुभ फल मिलना तय है। जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2K9TlAt



No comments:
Post a Comment