इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के आवासीय इलाके में गिरने के कारण इसमें सवार सैनिकों के अलावा आम नागरिकों के भी मारे जाने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 5 सैनिक भी शामिल हैं।from India TV: world Feed https://ift.tt/2Oslo3A



No comments:
Post a Comment