इस्लामाबाद: बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने कहा कि देशद्रोह मामले में एक अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई मौत की सजा ‘निजी प्रतिशोध’ पर आधारित है। मंगलवार को अदालत ने मुशर्रफ को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी और इस सजा पर उन्होंने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। हालांकि इस फैसले का पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना विरोध किया है। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद मुशर्रफ के समर्थकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थन में छोटी रैलियां निकाली।from India TV: world Feed https://ift.tt/2EB9exe



No comments:
Post a Comment