पुणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को पुणे में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ठाकरे ने कहा कि गैर-कानूनी रूप से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आकर भारत में बसे प्रवासियों को 'उठाकर बाहर फेंक' दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश पर अनावश्यक बोझ हैं। ठाकरे ने कहा, ‘ये प्रवासी आते हैं और देशभर में फैल जाते हैं। राज्यों को उनका बोझ सहना पड़ता है। वे स्थानीय युवाओं की नौकरियां छीन लेते हैं। ऐसे प्रवासी चाहे जहां भी हों, उन्हें देश से बाहर कर दिया जाना चाहिए।’from India TV: india Feed https://ift.tt/2PPxIJT



No comments:
Post a Comment