हैदराबाद: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संशोधित नागरिकता काननू (CAA) केवल मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कानून के खिलाफ लगातार संघर्ष करना होगा। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने शनिवार को कहा, ‘मैं क्यों कतार में खड़ा रहूं और साबित करूं की मैं भारतीय हूं। मैंने इस धरती पर जन्म लिया है। मैं नागरिक हूं। सभी 100 करोड़ भारतीयों को कतारों में खड़ा होना पड़ेग। यह केवल मुसलमानों का मुद्दा नहीं है बल्कि यह सभी भारतीयों के लिए चिंता का विषय है। मैं ‘मोदी भक्तों’ से भी यह कह रहा हूं। तुम्हें भी कतारों में खड़ा होना होगा और दस्तावेज लाने होंगे।’from India TV: india Feed https://ift.tt/2EEQv42



No comments:
Post a Comment