नई दिल्ली: भारत ने नागरिकता कानून पर की गई मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद की टिप्पणी पर सख्त तेवर दिखाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को मलेशिया उप राजदूत को तलब कर संशोधित नागरिकता कानून की आलोचना करते हुए की गई महातिर मोहम्मद की ‘असंवेदनशील’ टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मलेशिया के वरिष्ठ राजनयिक को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और उनसे कहा गया कि मलेशियाई प्रधानमंत्री की टिप्पणी किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के स्थापित राजनयिक चलन के अनुरूप नहीं है।from India TV: india Feed https://ift.tt/2EExr69



No comments:
Post a Comment