इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को एक और पत्र लिखकर दावा किया है कि भारत ने कई तरीके के मिसाइल तैनात किए हैं और उनका परीक्षण किया है। कुरैशी ने इस पत्र में कहा है कि भारत कश्मीर के ‘गंभीर हालात’ से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए उनके देश पर हमला कर सकता है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कुरैशी ने 12 दिसंबर को लिखे अपने सातवें पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भारत के उन कदमों के बारे में बताया जिनसे दक्षिण एशिया के पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में कैसे तनाव और बढ़ सकता है।from India TV: world Feed https://ift.tt/390ruhU



No comments:
Post a Comment