Paush purnima 2020: 10 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है | इसके साथ ही प्रयागराज में माघ मेले की भी शुरुआत हो जाएगी जोकि 21 जनवरी महाशिवरात्रि के दिन तक चलेगा। शास्त्रों में पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्नान-दान और व्रत का बड़ा ही महत्व बताया गया है | आज के दिन गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान-दान और सूर्यदेव को अर्घ्य दे कर विधिपूर्वक व्रत रखने का विशेष महत्व है | माना जाता है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति का तन और मन, दोनों पवित्र हो जाते हैं और व्यक्ति के अंदर एक नई ऊर्जा का समावेश होता है।from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2T0l64o



No comments:
Post a Comment