मंगलवार रात अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तूफान आ गया है। ईराक स्थित अमेरिकी बेस पर मिसाइल अटैक की खबरें आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 3.5% बढ़ गई। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े टेंशन में तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आ चुका है। मंगलवार को ही ब्रेंट क्रूड की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई थीं। इससे पहले सितंबर में सऊदी अरामको पर हमले के बाद ब्रेंट का भाव 70 डॉलर से ऊपर उछला था। from India TV: paisa Feed https://ift.tt/36zk9Ee



No comments:
Post a Comment