बगदाद: इराक में अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के कारण बढ़े तनाव के बीच बगदाद में अमेरिकी दूतावास के निकट 2 रॉकेट दागे गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ‘ग्रीन जोन’ में रविवार को दो रॉकेट गिरे। ‘ग्रीन जोन’ में लगातार दूसरी रात रॉकेट दागे गए हैं और पिछले दो महीनों में अमेरिकी प्रतिष्ठानों को 14वीं बार निशाना बनाया गया। मेडिकल सूत्रों, ने बताया कि तीसरा रॉकेट ‘ग्रीन जोन’ के बाहर एक मकान में गिरा जिसके कारण 4 लोग घायल हो गए। इससे पहले शनिवार को भी बगदाद के ग्रीन जोन में रॉकेट दागे गए थे, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।from India TV: world Feed https://ift.tt/39IUA5J



No comments:
Post a Comment