बगदाद: ईरान के ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के कुछ ही घंटों के अंदर इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर रॉकेट और मोर्टार से हमला किया गया। इराक की राजधानी बगदाद में अमरिकी दूतावास और बलाद एयर बेस पर शनिवार देर रात ईरान समर्थक मिलिशिया ने जमकर रॉकेट दागे। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने वालों को ढूंढ़कर खत्म कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के निशाने पर 52 ईरानी ठिकाने हैं।from India TV: world Feed https://ift.tt/2QogEdY



No comments:
Post a Comment