इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में शुक्रवार को सैकड़ों की भीड़ ने सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थलों में से एक ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी की। घटना से जुड़े वीडियो में एक कट्टरपंथी सिखों को ननकाना साहिब से भगाने और इस पवित्र शहर का नाम बदलकर गुलाम-ए-मुस्तफा करने की धमकी देते दिख रहा है। हालांकि पाकिस्तान की सरकार ने शुक्रवार देर रात इन खबरों को खारिज कर दिया। गुरुद्वारा जन्म स्थान के नाम से मशहूर गुरुद्वारा ननकाना साहिब सिख धर्म के लोगों के लिए बेहद पवित्र स्थल है क्योंकि यहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था।from India TV: world Feed https://ift.tt/2SN8MEJ



No comments:
Post a Comment