नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज एक अहम सुनवाई है। दोपहर दो बजे निर्भया केस पर कोर्ट बड़ा फैसला सुना सकती है। माना जा रहा है कि कोर्ट आज चारों आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर सकती है। इसके पहले कोर्ट ने इस केस से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई के लिए आज का दिन तय किया था। कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को सभी चारों दोषियों को फिर से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था जिसके बाद जेल-प्रशासन ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने के लिए इन्हें दोबारा सात दिन को नोटिस दिया था। from India TV: india Feed https://ift.tt/35wrD9y



No comments:
Post a Comment