सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार रात एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जिला पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि ‘चाइम्स एकेडमी’ का विमान जब धाना हवाईपट्टी पर उतरने का प्रयास कर रहा था तो उसी समय यह नजदीक के खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सांघी ने कहा, ‘‘ इस हादसे में प्रशिक्षक अशोक मकवाना (58) और प्रशिक्षु पीयूष सिंह (28) की मौत हो गयी। यह हादसा करीब दस बजे हुआ।’’ from India TV: india Feed https://ift.tt/2tuCljy



No comments:
Post a Comment