नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई हिंसा में घायल छात्रों से एम्स में मुलाकात की। प्रियंका ने आरोप लगाया कि यह किसी सरकार के बारे में बेहद ही शर्मनाक है कि उसने अपने ही बच्चों पर हिंसा होने दी। कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ‘गुंडे’ विश्वविद्यालयों के परिसर में उपद्रव कर रहे हैं और छात्रों के बीच डर फैला कर रहे हैं।from India TV: india Feed https://ift.tt/300DhZq



No comments:
Post a Comment