नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कैंपस में रविवार रात को उस वक्त हिंसा भड़क गई जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया। इन नकाबपोश हमलावरों ने कैंपस में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गए जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना की बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की है।from India TV: india Feed https://ift.tt/2FlzSur



No comments:
Post a Comment