Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Search Anything

Tuesday, 24 March 2020

पीएम मोदी ने देशवासियों को नववर्ष विक्रम संवत 2077 की दी शुभकामनाएं, इस बार की साधना इनको करेंगे समर्पित

Pm Narendra Modi happy navvatsar wishes to the people

नई दिल्ली। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को नूतन वर्ष अर्थात हिंदु पंचाग का नव संवत्सर प्रारम्भ होता है। पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम अपने ट्विट में लिखा है 'नववर्ष विक्रम संवत 2077 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष आप सबके जीवन में समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

अपने दूसरे अन्य ट्विट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि 'आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।'



from India TV: india Feed https://ift.tt/2y8ejxh

No comments:

Post a Comment

MAIN MENU