नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर के अंतिम 2 दिन में कम से कम 9 और शिशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही बीते दिसंबर महीने में अस्पताल में मरने वाले शिशुओं की संख्या 100 हो गई है। इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर नाम लिए बिना हमला बोला है। मायवती ने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस नेताओं, खासकर महिला महासचिव की चुप्पी दुखद है।from India TV: india Feed https://ift.tt/37onfe4



No comments:
Post a Comment