नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने अपने एक ‘फर्जी वीडियो’ के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में थाना सेक्टर 20 में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वैभव कृष्ण ने बुधवार को कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक ‘ड्राफ्टेड वीडियो’ जारी किया है जिसमें उनकी तस्वीर के साथ एक महिला की आपत्तिजनक आवाज आ रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने थाना सेक्टर 20 में अज्ञात लोगों के खिलाफ IT एक्ट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है।from India TV: india Feed https://ift.tt/35gvibJ



No comments:
Post a Comment