नयी दिल्ली। भारतीय रेल ने अपने सभी हेल्पलाइन नंबरों को एकल नंबर 139 में समाहित कर दिया है। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को जानकारी प्रदान करने और शिकायतों के शीघ्र निपटारे में आसानी होगी। एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। नया हेल्पलाइन नंबर 139 सभी पूर्ववर्ती हेल्पलाइन नंबरों (182 को छोड़कर) की जगह लेगा। इससे यात्रियों को नंबर याद रखने और रेल यात्रा के दौरान किसी भी जरूरत के लिए रेलवे से संपर्क करने में सुविधा होगी। from India TV: paisa Feed https://ift.tt/35ixEGQ



No comments:
Post a Comment