मुंबई। टाटा ग्रुप और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने एनसीएलटी के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उसने साइरस पालोनजी मिस्त्री को कंपनी के निदेशक के रूप में फिर से बहाल करने का आदेश दिया था। टीसीएस ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा, "कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के 18 दिसंबर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में तीन जनवरी को चुनौती दी है, जिसमें उसने साइरस मिस्त्री को बाकी बचे कार्यकाल के लिए फिर से बहाल करने का आदेश दिया था।"from India TV: paisa Feed https://ift.tt/36qIBrm



No comments:
Post a Comment