Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Search Anything

Saturday, 4 January 2020

एयर इंडिया के बंद होने की अफवाहें निराधार, उड़ान भरती रहेगी: सीएमडी अश्वनि लोहानी

नयी दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्वनि लोहानी ने शनिवार को कहा कि कंपनी के बंद होने को लेकर अफवाहें पूरी तरह आधारहीन हैं। एयर इंडिया उड़ान भरती रहेगी और परिचालन का विस्तार भी करेगी। सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश का फैसला किया हुआ है। लोहानी ने ट्वीट किया, 'एयर इंडिया के बंद होने या परिचालन रोके जाने की अफवाहें आधारहीन हैं। एयर इंडिया उड़ान भरती रहेगी और परिचालन का विस्तार भी करेगी। यात्री हों या कॉरपोरेट या एजेंट, किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। एयर इंडिया अभी भी देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है।' 

from India TV: paisa Feed https://ift.tt/2FmTYoc

No comments:

Post a Comment

MAIN MENU